बिहार: सुपौल में एनएच 327 ई पर पुल के नीचे एक साथ तीन शव मिलने से मचा हड़कंप

पिपरा(सुपौल)
बिहार के सुपौल से बड़ी खबर। जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के निर्मली टोला के पास शुक्रवार की सुबह तीन शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुपौल- पिपरा एनएच 327 ई से निर्मली जाने वाली सड़क में एक पुल के नीचे एक शव पड़ा था। वहां से करीब 100 मीटर दूर दो अन्य शव फेंके हुए थे। सभी मृतकों की उम्र 45 से 50 साल के बीच आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वहां भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि कहीं दूसरी जगह तीनों की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *