दिल्ली में 18-44 वर्ष के युवाओं के लिए 10 जून के बाद मिलेगी वैक्सीन
नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में वैक्सीन की किल्लत को लेकर उपमुख्यंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र के पास राज्यों को देने के लिए वैक्सीन नहीं है तो निजी अस्पतालों के लिए वैक्सीन कहा से आ रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से शुक्रवार को एक संदेश मिला, जिसमें बताया गया है कि युवाओं के लिए 10 जून से पहले वैक्सीन नहीं मिल पाएगी।
मनीष सिसोदिया ने केंद्र पर आरोप लगाया कि वैक्सीन कुप्रबंधन के चलते दिल्ली समेत पूरे देश में वैक्सीन की किल्लत है। जिससे ज्यादातर राज्य सरकारों को अपने यहां 18-44 सा की उम्र के लिए टीकाकरण अभियान को रोकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से शुक्रवार को एक संदेश मिला, जिसमें बताया गया है कि युवाओं (18-44 वर्ष) के लिए 10 जून से पहले वैक्सीन नहीं मिल पाएगी। वह भी हमें सिर्फ 5.5 लाख वैक्सीन ही दिया जाएगा।
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार तीन महीने में सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाने में सक्षम है, मगर केंद्र सरकार टीका नहीं दे रही है। दिल्ली में 92 लाख युवा आबादी है जिनके लिए 1.84 करोड़ वैक्सीन डोज चाहिए। केंद्र सरकार ने अब तक अप्रैल महीने में 4.5 लाख और मई में 3.67 लाख वैक्सीन ही मिला है।
