बर्थ डे पार्टी की इस प्लेट को देखकर लोगों को याद आया अपना बचपन 

 नई दिल्ली 
बचपन जिंदगी का सबसे अच्छा हिस्सा होता है। खूब सारी मस्ती किसी चीज की कोई चिंता नहीं। अक्सर जब हम उदास होते हैं तो बचपन की कोई प्यारी याद चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करती है। ऐसी ही एक याद की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने लोगों को विशेष रूप से नब्बे के दशक के बच्चों को देसी जन्मदिन पार्टियों की याद दी है। इस पोस्ट को ट्विटर यूजर आशीष ने शेयर किया है और यह तेजी से वायरल हो गया है। बता दें कि इस तस्वीर में उन सब बच्चों का नॉस्टेलिजिया है जो बचपर में बर्थ डे पार्टियों में जाते थे और एक पेपर की प्लेट में केक, टॉफी, चिप्स आदि चीजे लेकर घर लौटते थे।

आशीष की पोस्ट में चिप्स, समोसा, केक का एक टुकड़ा और उस पर परोसे जाने वाले चॉकलेट बार के साथ एक पेपर प्लेट की तस्वीर है। अगर आपको याद है, तो यह खाने की प्लेट हुआ करती थी जो मेहमानों को जन्मदिन की पार्टियों में परोसी जाती थी। बेशक, खेल और रिटर्न गिफ्ट भी इसका हिस्सा थे। लेकिन, भोजन, निश्चित रूप से केक के साथ, इस तरह के समारोहों के बारे में सबसे रोमांचक चीजें थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *