विकास ने जारी किया सवालों का पोस्टर, नोटबंदी, जीएसटी, कालाधन मुद्दे से लेकर कोरोना प्रबंधन और वैक्सीनेशन से जुड़े हैं सवाल

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर संसदीय सचिव व विधायक विकास उपाध्याय ने आज सवालों वाला पोस्टर जारी किया जिसमें नोटबंदी, जीएसटी, कालाधन के मुद्दे से लेकर कोरोना प्रबंधन और वैक्सीनेशन से जुड़े सवाल शामिल हैं।

अपने निवास कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उपाध्याय ने कहा देश के जिन मतदाताओं ने अपना वोट देकर भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया। नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। वही वोटर आज सवाल पूछने को मजबूर हैं। मोदी जी के लिए कभी चौकीदार का जुमला बड़ा मजेदार हुआ करता था। अब उसे बोलना छोड़ दिए हैं पर चौकीदार बनकर देश के लुटेरों को विदेश भगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 2000 करोड़ रुपए खर्च कर पूरी दुनिया घूम ली, यह कहकर कि विदेशों से पूंजी लाएंगे पर आया कुछ नहीं। भाजपा सरकार ने कॉपोर्रेट जगत का 5 लाख 55 हजार करोड़ रुपया माफ कर दिया और देश के किसानों को आंदोलन करने छोड़ दिया। कोरोना की बदहाली आपसे संभली नहीं और देश के लाखों लोगों को मौत के मुंह में ढकेल दिया। इसके जिम्मेदार कौन हैं? 70 साल की सरकारें या 07 साल की आपकी सरकार? अच्छे दिन आएंगे से शुरूआत कर आत्मनिर्भर भारत के नाम पर देश को गुमराह किया और मदद के लिए विदेशों में हाथ फैलाते रहे। भारत के लोग अपने देश में मर रहे हैं और आपने विदेशों में वैक्सीन भेज दिया। विकास उपाध्याय ने बताया, इस पोस्टर में 15 सवालों का जवाब मांगा गया है। ऐसे 10 लाख पोस्टर छपवाए जा रहे हैं जो गांव-गांव में दीवारों पर चिपककर वोटर को बताएगा कि मोदी सरकार ने उनके साथ क्या किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी टीम ने सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया के जरिये अपनी खुद की एक छवि गढ़ी है। धरातल पर कोई काम हो न हो, वे अपनी बनावटी छवि चमकाने सफल रहे। यहदेश के साथ एक बड़ा षड?ंत्र था। परन्तु मोदी सरकार की नाकामियों के चलते कभी भाजपा की बड़ी ताकत रही सोशल मीडिया अब कमजोर कड़ी बन गई है। आज उसी सोशल मीडिया पर उस बनावटी छवि को ध्वस्त होता देश देख रहा है। उपाध्याय ने कहा कि जिस गंगा नदी के नाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की भावना से खेले। उसी गंगा को उन्होंने अपनी नाकामियों की लाशें बिछाकर अपवित्र कर दिया। देश में महामारी से लोग मर रहे थे और ये सत्ता हथियाने के लिए लाखों की भीड़ जुटाकर सभा लेते रहे। जब भारत सहित पूरे विश्व में हो रहे अपनी बदनामी को देखा तो इससे बचने महामारी का प्रबंधन राज्यों पर छोड़ दिया।

संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने बताया, केंद्र सरकार की नाकामियों को वोटरों के बीच ले जाने के लिए वे पूरे प्रदेश का दौरा करने वाले हैं। इसका खाका तैयार है। वे पूरे प्रदेश का दौरा कर कांग्रेस के युवा साथियों को सक्रिय करेंगे। कांग्रेस कार्यकतार्ओं को एक-एक मतदाता से संपर्क कर उनके भाजपा को दिए वोट का किस तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है बताया जाएगा। साथ ही राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगों के बीच प्रचारित करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *