ED ने फाइनेंसर युसूफ लकड़ावाला को गिरफ्तार किया

मुंबई
 खंडाला में एक महंगी जमीन की खरीद के लिए कथित रूप से जाली कागजात बनाने से जुड़े एक मामले के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को मुंबई स्थित बिल्डर और फिल्मों फाइनेंसर युसूफ एम लकड़ावालाको गिरफ्तार कर लिया.

दो जून तक कस्टडी में
ED की ओर से बताया गया कि लकड़ावाला को धन शोधन कानून की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और बाद में एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया. अदालत ने आरोपी को दो जून तक के लिए ED की हिरासत में भेज दिया.

50 करोड़ की प्रॉपर्टी के फर्जी कागजात
पुणे जिले की मावल तहसील के अंतर्गत खंडाला में 50 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन के फर्जी कागजात बनाने और धोखाधड़ी के संबंध में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा 2019 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके आधार पर 76 वर्षीय लकड़ावाला तथा अन्य के विरुद्ध ईडी ने मामला दर्ज किया है.

कैसे सामने आया मामला
उक्त 4.4 एकड़ भूमि तत्कालीन हैदराबाद के नवाब जंग बहादुर के परिवार की बताई जाती है. पुलिस की जांच में सामने आया था कि लकड़ावाला ने कथित रूप से कुछ सरकारी अधिकारियों तथा अन्य के साथ मिलकर इस भूमि के फर्जी कागजात बनवाए जिसमें यह लिखा था कि जमीन लकड़ावाला के पिता ने 1949 में खरीदी थी और बाद में उसे उपहार में दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *