‘जालिमा कोका कोला’ पर धमाल मचा रहे थे गणेश आचार्य और नोरा फतेही, गोविन्दा की एंट्री ने बदला रंग

नोरा फतेही (Nora Fatehi) फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' (Bhuj: The Pride of India ) में अपने डांस 'जालिमा कोका कोला' (Zaalima Coca Cola hook step) से धमाल मचाने जा रही हैं। नोरा ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ इस गाने का हुक स्टेप्स डांस शेयर किया है, जिसमें बीच में गोविन्दा की एंट्री होती है और उनका स्टेप्स अचानक बदल जाता है।

बता दें कि नोरा फिलहाल एक डांस रिऐलिटी शो को जज कर रही हैं। नोरा अक्सर सेट के बैक स्टेज वीडियो शेयर किया करती हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है। नोरा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि यह सॉन्ग 28 जुलाई को रिलीज़ होने जा रहा है। उन्होंने लिखा है, 'जब तक हम ऑफिशल वीडियो के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, चलो हुक स्टेप चैलेंज शुरू करते हैं लेजंड्स गणेशाचार्य और गोविन्दा के साथ।'

वीडियो में पहले तो नोरा और गणेश आचार्य एक-दूसरे के साथ हुक स्टेप्स करते नजर आ रहे हैं और फिर अचानक गोविन्दा की एंट्री होती है और पल भर में सारे स्टेप्स ऐक्टर के रंग में ढल जाते हैं। तीनों ही स्लो मोशन डांस करते नजर आते हैं, जो गोविन्दा के डांस की खूबसूरती भी मानी जाती है।

बता दें कि 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' सच्‍ची घटना पर आधारित एक फिल्‍‍म है, जिसकी कहानी 1971 के भारत-पाकिस्‍तान युद्ध पर बेस्‍ड है। इस फिल्म में अजय देवगन तत्‍कालीन भुज एयरपोर्ट के इंचार्ज विजय कार्णिक के किरदार में हैं। इसमें अजय देवगन के अलावा संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्‍हा, नोरा फतेही और एमी विर्क सीड लीड रोल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *