चिराग पासवान में दिखे कोरोना के लक्षण, दिल्ली में हुए होम आइसोलेट  

पटना 
कोरोना के लक्षण दिखते ही लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास में स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। उन्हें बुखार व सिरदर्द की शिकायत महसूस हुई, जिसके बाद उनकी आरटीपीसीआर जांच हुई है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।  चिराग ने ट्वीट कर अपनी सेहत की जानकारी दी है व कोरोना के किसी भी लक्षण दिखने पर बिल्कुल अनदेखी न करने की लोगों से अपील की है। पार्टी प्रवक्ता राजेश भट्ट ने कहा कि सभी नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। 
 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि 18 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से कम उम्र  के लोगों का भी टीकाकरण शुरू किया गया है। राज्य सरकार की तरफ से  नि:शुल्क टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अधिक-से-अधिक लोगों के टीकाकरण के लिए तेजी से कार्य करें। सभी लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सजग और सचेत रहना है। लोग मास्क का प्रयोग जरूर करें। आपस में दूरी बना कर रखें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *