मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा -5 ऑक्सीजन टैंकरों के लिए भी गृह मंत्री से करनी पड़ रही बात, हम भीख मांग रहे हैं
नई दिल्ली
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने देशभर में ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ा दी है। केंद्र सरकार लगातार राज्यों की मदद में लगी हुई है लेकिन पर्याप्त ऑक्सीजन पहुंचाने में असमर्थ साबित हो रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने भी राज्य में ऑक्सीजन की कमी को लेकर केंद्र से अपनी चिंता व्यक्त की है। गहलोत ने कहा है हालात भयावह होते जा रहे हैं और ऑक्सीजन की मांग इतनी हो गई है कि हम केंद्र से इसकी भीख मांग रहे हैं। मैंने गृहमंत्री अमित शाह से बात की है शाह ने कहा कि सोमवार को ही हमें 5 टैंकर अलॉट कर रहे हैं। एनएसए अजीत डोभाल, पीएम के प्रमुख सचिव मिस्टर मिश्र तक किसी को नहीं छोड़ा सबसे ऑक्सीजन और दवाओं के लिए बात की गई है। इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 5 ऑक्सीजन टैंकरो के लिए देश में गृहमंत्री से बात करनी पड़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ''केंद्र सरकार से मेरी अपील है कि कृपया स्थिति की गंभीरता को समझें, देशभर में कहीं भी ऐसे हालात ना बनने दें कि एक भी व्यक्ति की जान ऑक्सीजन और दवाइयों की कमी या व्यवस्था के स्तर पर प्रबंध ना होने के कारण जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि हम राज्य में ऑक्सीजन और दवाओं को राज्य में उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
