कोविड काल में गाइड व रेंजर नृत्य के माध्यम से लोगों के मनोबल बढ़ा रहे

रायपुर
कोरोना महामारी काल में भरत देवांगन शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय खरोरा के गाइड व रेंजर नृत्य के माध्यम से लोगों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। सोमवार को जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी के सोच के अनुरूप एवं उनके मार्गदर्शन में भरत देवांगन शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय खरोरा के गाइड व रेंजर आपने रेंजर लीडर शाहिना परवीन जी जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड के अगुवाई में कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए इस महामारी के बीच लोगों के मनोबल गिरने पर उनको इस विपत्ति के समय उनके मनोबल बढ़ाने के लिए रेंजर व गाइड नृत्य के माध्यम से जागरूकता फैलाने के लिए उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

टीकाकरण के लिए इस महामारी के बीच रेंजर एवं गाइड की एक अनोखी पहल को जज्बे को सलाम करते हैं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स विनोद सेवनलाल चंद्राकर, राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी, जिला मुख्य अध्यक्ष जी स्वामी, जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला, जिला संगठन आयुक्त गाइड अभिलाषा शुक्ला, जिला संगठन आयुक्त स्काउट मनोज कुमार वर्मा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *