कुशल संगठक और सक्रिय जनसेवक थे हरि बाबू

भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन के प्रमुख समाजसेवी, जनसेवक और राष्ट्रवादी विचारक हरि नारायण सक्सेना (हरि बाबू) के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हरि नारायण सक्सेना ने समाज सेवा, संगठन और राष्ट्रभक्ति से जुड़े अभियानों में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उनका जीवन देश सेवा के लिए समर्पित था। वे आपातकाल की अवधि में भी कारावास में रहे। उन्होंने अनेक वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्य किया उनका निधन एक बड़ी क्षति है।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. हरि नारायण सक्सेना की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *