शेल्डन जैक्सन ने बांधे महेंद्र सिंह धोनी की तारीफों के पुल, CSK के खिलाफ बिजली की रफ्तार से स्टंपिंग कर बटोरी थी सुर्खियां

 नई दिल्ली

कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेट कीपर बल्लेबाज शेल्डन जैक्सन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ में पुल बांधे हैं। केकेआर ने आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में सीएसके को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया। मैच के दौरान जैक्सन ने रॉबिन उथप्पा को बिजली की रफ्तार से स्टंप आउट किया था जिसके बाद उनकी तुलना सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से होने लगी थी। मैच के बाद केकेआर के इस विकेट कीपर ने अपने आइडल धोनी की जमकर तारीफ की है।

शेल्डन जैक्सन ने मैच के बाद कहा "शुरुआत में मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ शानदार है। उन्होंने मुझे शांत करने में मदद की, उन्होंने मेरा समर्थन किया और मैं उनका बहुत आभारी हूं। वह (एमएस धोनी) हमेशा मेरी प्रेरणा रहे हैं। मैं हमेशा उनको देखता हूं और वह जो कुछ भी करते हैं मैं बस उसकी नकल करने की कोशिश करता हूं। मुझे उन्हें और भी देखना है और बहुत कुछ सीखना है।" धोनी की तरह हेलीकॉप्टर शॉट खेलने पर जैकसन ने कहा कि उन्हें अभी काफी कुछ सीखना है और वास्तव में उनसे (MSD) काफी कुछ हासिल करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *