एक्सपोजर विजिट योजना से शिक्षक होंगे अपडेट
भोपाल
शिक्षकों और प्राचार्यों को अपडेट करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने एक्सपोजर विजिट योजना चालू की है। इसके चलते इन लोगों को इस बात की जानकारी दी जाएगी कि प्रदेश में परंपरागत विकल्पों के अलावा फैशन, मेकअप, प्लास्टिक टेक्नोलॉजी, होटल एवं खानपान आदि विषयों को पढ़ाये जाने वाले संस्थान हैं।
जहां पर वह अपने स्टूडेंट को आगे जाने के लिये मोटिवेट कर सकते हैं। इसके चलते शहर के 150 प्राचार्यों को गत दिनों राष्टÑीय स्तर के संस्थानों की विजट करवायी गयी है।
