77 देशों में पहुंचा ओमिक्रॉन, WHO ने बताया इसे सबसे तेज फैलने वाला वायरस

वॉशिंगटन
दुनियाभर में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। धीरे-धीरे करके ओमिक्रॉन दर्जनों देशों में अपने पैर पसार रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अधानोम ने भी कोरोना के नए वैरिएंट के खतरे को लेकर आगाह किया है। उन्होंने बताया कि 77 देशों में ओमिक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ओमिक्रॉन तकरीबन सभी देशों तक पहुंच गया है, भले ही वहां इसके मामले पकड़ में ना आए हो। टेड्रोस अधानों ने बताया कि ओमिक्रॉन दिस तेजी से बढ़ रहा है उतनी तेजी से कोरोना वैरिएंट का कोई भी वायरस नहीं बढ़ा।

 विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपील की है कि देशों ओमिक्रॉन के संक्रमण को फैलने से रोक सकते हैं और उन्हें यह अवश्य करना चाहिए। सभी देशों को इसके लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। सिर्फ टीकाकरण इस संकट से हर किसी को नहीं बचा सकता है। हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि लोग ओमिक्रॉन को हल्का संक्रमण बताकर इसे खारिज कर रहे हैं। हालांकि ओमिक्रॉन के लक्षण हल्के हैं, लेकिन लगातार एक साथ नंबर अगर बढ़े तो यह फिर से यह स्वास्थ्य सिस्टम पर भारी दबाव डाल सकता है।

टेड्रोस ने कहा कि हम कोरोना वैक्सीन के बूस्टर शॉट के खिलाफ नहीं है, बल्कि हम इसमे असमानता के खिलाफ हैं। ओमिक्रॉन के आने से कई देशों ने कोविड-19 के बूस्टर शॉट को अपने सभी वयस्कों को देने का कार्यक्रम शुरू किया है। बावजूद इसके यह कदम उठाया गया है कि हमारे पास इसके कोई साक्ष्य नहीं है कि बूस्टर शॉट से ओमिक्रॉन वैरिंएंट को रोकने में मदद मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *