वैवाहिक आभूषणों की मांग घटने से सराफा बाजार में सुस्ती

पटना
स्थानीय सराफा बाजार में मंगलवार को सोना और चांदी के भाव में तेजी देखी गई। चांदी के भाव में 150 रुपये प्रति किलो की बढ़त दर्ज की गई। सोना का रेट भी 100 रुपये प्रति दस ग्राम मजबूत हो गया। वैवाहिक आभूषणों की मांग घटने से बाजार में इस समय सुस्ती आ गई है। चांदी का भाव आज 150 रुपये प्रति किलो उछल कर 62,500 रुपये पर पहुंच गया। सोमवार को भी चांदी का भाव 150 रुपये प्रति किलो बढ़ा था। इस तरह से दो सत्रों के कारोबार में चांदी का भाव 300 रुपये प्रति किलो बढ़ चुका है। सोना बिठुर का भाव आज 100 रुपये बढ़त के साथ 49,300 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह से सोना 22 कैरेट का भाव भी 100 रुपये बढ़कर 49,150 रुपये प्रति दस ग्राम पर रहा। सोमवार को सोना का भाव स्थिर था।

वैवाहिक आभूषणों की मांग अब कम निकल रही
सराफा कारोबारियों का कहना है कि बाजार में वैवाहिक आभूषणों की मांग अब कम निकल रही है। खरमास लग जाने से वैवाहिक मुहूर्त अब नहीं हैं। अनुमान था कि सोना और चांदी का भाव लग्न के दौरान अधिक ऊंचाई पर पहुंच जाएगा लेकिन वैश्विक स्तर पर नरमी की वजह से कीमतों में वैसी तेजी नहीं आई। इस वजह से खरीदारों को राहत मिली।

लाइटवेट आभूषणों की मांग उम्मीद से बेहतर
सबकुछ के बावजूद लाइटवेट आभूषणों की मांग उम्मीद से बेहतर रही। एक माह तक वैवाहिक सीजन चला और इस दौरान बाजार की रौनक बनी रही। सराफा कारोबारी बिमल राय ने कहा कि 14 दिसंबर के बाद खरमास लग जाएगा। इस वजह से वैवाहिक आभूषणों की मांग घट जाएगी। इसके साथ ही सोना और चांदी की कीमतों में भी गिरावट आ सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *