प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रखर नेतृत्व तथा कल्पना के परिणाम स्वरूप काशी का पुनर्निर्माण हुआ : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विभिन्न राज्यों ने विकास और जन-कल्याण के क्षेत्र में अच्छे कार्य किए हैं। राज्यों द्वारा कई नवाचार लागू किए गए हैं। इन बेस्ट प्रैक्टिसेज और राज्यों द्वारा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर वाराणसी में प्रस्तुतिकरण होगा। राज्यों को एक-दूसरे से सीखने का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार की ओर से भी प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। हम देखेंगे भी और सीखेंगे भी। मुख्यमंत्री चौहान स्मार्ट उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से अपने वाराणसी प्रवास के संबंध में चर्चा कर रहे थे।  

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लगभग 350 वर्ष पहले माँ अहिल्याबाई होल्कर ने वाराणसी मंदिर का पूर्णोद्धार किया था। इसके बाद भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्णोद्धार कर कॉरिडोर बनाया गया है। भारत के गौरवशाली, वैभवशाली स्थान की यह पुनर्स्थापना है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि बदली हुई काशी के दर्शन का हमें भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति, प्रखर नेतृत्व तथा कल्पना के परिणामस्वरूप काशी का पुनर्निर्माण हुआ है। यह देश के लिए अद्भुत देन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *