सनावद में दो गोली मारकर, डेढ़ किलो सोना लूटा
सनावद
खरगोन के सनावद में करीब डेढ़ किलो सोना लेकर घर जा रहे कारीगर की हत्या कर दी गई। दो हमलवरों ने उसे गोली मारी और सोना लूट ले गए। रविवार रात करीब 11 बजे ईबादुल हक उर्फ बबलू सोनी (35) सुभाष चौक से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उसके पास पहुंचे। उन्होंने विवाद करते हुए तीन राउंड फायर करे। दो गोली उसके सीने पर लगी। मौके पर ही मौत हो गई।
