दो दिन बाद से प्रदेश में शीतलहर असर दिखेगा ,कड़ाके की ठंड पड़ेगी

भोपाल
 उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने मध्य प्रदेश में िंठठुरन बढ़ा दी है। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश में सबसे कम 5.4 डिग्रीसेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत के आसपास पहुंचने की संभावना है। इसके असर से वहां के पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। इस सिस्टम के आगे बढ़ने पर 16 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। साथ ही शनिवार के अधिकतम तापमान (25.3 डिग्रीसे.) की तुलना में 1.3 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से एक डिग्रीसे.कम रहा। साथ ही शनिवार के न्यूनतम तापमान (11.4 डिग्रीसे.) के मुकाबले एक डिग्रीसे. कम रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि उत्तर भारत में तापमान गिरने लगा हैं। वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण पूरे मप्र में ठंड बढ़ गई है।

अफगानिस्तान के आसपास है पश्चिमी विक्षोभ

शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है। इस सिस्टम के सोमवार को उत्तर भारत के आसपास पहुंचने की संभावना है। इससे रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही 14-15 दिसंबर को उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। इस सिस्टम के आगे बढ़ने पर 16 दिसंबर से प्रदेश में क ड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं शीतलहर भी चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *