वेनेजुएला में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 25 रुपये से भी कम, पूरी दुनिया में औसत कीमत 90.83 रुपये

नई दिल्ली
दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल वेनेजुएला में है तो सबसे महंगा हांगकांग में है। हांगकांग में एक लीटर पेट्रोल के लिए 195.11 रुपये तो वेनुजुएला में भारतीय रुपये के रूप में 1.88 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। दुनिया में 5 ऐसे देश हैं, जहां पेट्रोली की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर से भी कम है। हालांकि दुनिया भर में पेट्रोल  (गैसोलीन) की औसत कीमत 90.83 भारतीय रुपया प्रति लीटर है। हालांकि, देशों के बीच इन कीमतों में काफी अंतर है। विभिन्न देशों में कीमतों में अंतर पेट्रोल के लिए विभिन्न टैक्सों और सब्सिडी के कारण है। वैसे भारत में पेट्रोल की कीमत अब कुछ शहरों में ही 100 रुपये प्रति लीटर के पार है और पिछले कई दिन से इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

पाकिस्तान, नेपाल व श्रीलंका में इस रेट से बिक रहा पेट्रोल
वेबसाइट globalpetrolprices.com के  ताजा आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में 6 दिसंबर को जारी रेट के मुताबिक एक लीटर पेट्रोल की कीमत 62.36 रुपये है। यहां 8 नवंबर को पेट्रोल 63.25 रुपये लीटर था। यानी  करीब 53 पैसे की कमी हुई है। वहीं, श्रीलंका में पेट्रोल की कीमत अब 68.44 रुपये प्रति लीटर है। यहां पेट्रोल का भाव  25 अक्टूबर को 68.35 रुपये और  8 नवंबर को 67.55 रुपये लीटर था। वहीं 29 नवंबर को यहां पेट्रोल की कीमत 68.12 रुपये पर पहुंच गई थी। अब  यहां भी करीब 32 पैसे की वृद्धि हुई है। अगर नेपाल की बात करें तो  8 नवंबर को यहां एक लीटर पेट्रोल 83.02 भारतीय रुपये में मिल रहा था है, 29 नवंबर को यह 85.06 रुपये पर पहुंच गया और अब 85.09 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *