रायपुर का आदित्य राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में करेगा छग का प्रतिनिधित्व
रायपुर
राजधानी रायपुर के कक्षा दसवीं का छात्र आदित्य चौरसिया नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगा। आदित्य आरडी तिवारी उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल का छात्र हैं। गौरतलब है कि भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित थी जिसमें आदित्य ने बाजी मारी। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त होने पर राष्ट्रपति द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। कुम्हारी भिलाई के पावरग्रिड प्लांट द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इस प्रतियोगिता में कक्षा पांचवी से लेकर दसवीं तक के प्रदेश के सैकड़ों स्कूलों के हजारों छात्रों ने भाग लिया। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से करीब नौ हजार बच्चों ने दो वर्गों में विभाजित चित्रकला प्रतियोगिता में तीन विषयों पर अपनी चित्रकारी का प्रदर्शन किया। पावरग्रिड प्रबंधन द्वारा शनिवार को कुम्हारी कार्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। इसमें राज्य विद्युत मंडल के अध्यक्ष अंकित आनंद ने पुरस्कार बांटे। पहला पुरस्कार आदित्य चौरिया को मिला, दूसरा पुरस्कार कोरबा की मानसी अग्रवाल को मिला।
