हमीदिया में हादसा,ट्राले के ब्रेक फेल दो लड़कों की मौत, तीसरा घायल

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सरकारी हमीदिया हॉस्पिटल स्थित एक क्वार्टर में अट्ठारह चक्के का ट्राला घुस गया। क्वाटर के अंदर तीन लड़के खाना खा रहे थे। तीनों को कुचल डाला। दो लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल है। तीनों छत्तीसगढ़ राज्य के बताए जा रहे हैं।

हादसा कमला नेहरू अस्पताल के पास हुआ। घटना के बाद ड्रायवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। कोहेफिजा थाना प्रभारी अनिल वाजपेयी ने बताया कि हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार की रात करीब 10 बजे 18 चक्का ट्राला सीमेंट लेकर साइट पर जा रहा था। हमीदिया अस्पताल परिसर में कमला नेहरू अस्पताल के पास अचानक अनियंत्रित होकर एक डंपर से टकराया।

इसके बाद एक क्वार्टर में खाना खा रहे मजदूर अनिल कुमार (17), सुरजीत लोहार (24) और फूलचंद्र कुमार (18) को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अनिल कुमार और सुरजीत की मौत हो गई। जबकि फूलचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों युवक छत्तीसगढ़ के बताए गए हैं। जोकि यहां बोरिंग मशीन में मजदूरी कर रहे थे। घटना के बाद अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *