रन फॉर छत्तीसगढ़ प्राइड कल सुबह 6.30 बजे से

रायपुर
कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अपर कलेक्टर बी. सी.साहू ने रन फॉर छत्तीसगढ़ प्राइड के आयोजन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। रन फॉर छत्तीसगढ़ प्राइड का आयोजन 14 दिसंबर को सुबह 6.30 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर के गांधी उद्यान से हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ करेंगे। यह दौड़ दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। प्रथम वर्ग में 14 वर्ष से कम तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकेंगे। इनके लिए कलेक्टर चौक,राजभवन चौक के आगे सी जी आर आर डी ए,इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है।इसी तरह दूसरे वर्ग में 14 वर्ष से 60 वर्ष के आयु वर्ग के लोग शामिल होंगे। इस वर्ग के प्रतिभागियों के लिए जय स्तंभ चौक,कोतवाली चौक,पी डब्लू डी चौक(मजार चौक),इनकम टैक्स कॉलोनी तिराहा और शहीद भगत सिंह चौक को चेक पॉइंट बनाया गया है।इस तरह इन दोनो वर्गो के प्रतिभागियों को अलग-अलग दूरी तय करनी होंगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *