नाव पर मिले दो संदिग्ध कबूतर, पैरों में बंधी थी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

पोरबंदर
मछली पकड़ने वाली एक नाव पर दो संदिग्ध कबूतर मिले है। इन कबूतरों के पैरों में रिंग जैसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंधी मिली है। जिसके बाद गुजरात पुलिस ने डिवाइस की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, इस बारे में खुफिया विभाग को भी जानकारी दी गई है।

ये मामला गुजरात के पोरबंदर जिले का है। मछली पकड़ने वाले नाविकों ने पोरबंदर पुलिस को बताया कि उनकी नाव पर काम करने वाले एक कर्मचारी को ये दो कबूतर मिले हैं। इनके पैरों में एक रिंग और एक डिवाइस बंधी हुई है। जिसके बाद नाव मालिक ने इस की सूचना पुलिस को दी। नाविकों की मानें तो यह कबूतर पाकिस्तानी है।

वहीं, इस मामले में पोरबंदर (ग्रामीण) के डिप्टी एसपी स्मित गोहिल ने बताया कि वन विभाग को सूचित कर रिंग को निकलवाकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। साथ ही इस मामले की जानकारी खुफिया विभाग को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *