विधायक ललन कुमार ने निभाया अपना वादा, इस बेटी के मामा बनकर कराई सगाई, कहा- पूरी भूमिका निभाऊंगा

कहलगांव
श्रीनगर में गोलगप्पे की दुकान चला रहे जगदीशपुर के वादे निवासी वीरेंद्र पासवान की आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब स्व. वीरेंद्र पासवान की बेटी की शादी का बीड़ा पीरपैंती के विधायक ललन कुमार ने उठाया है। विधायक ने अपने संबंधी के साथ स्व. पासवान की पुत्री के साथ शनिवार को कहलगांव में सगाई सह रिंग सिरोमनी की रस्म पूरी करवाई। इस मौके पर आसपास के काफी लोग उपस्थित थे।

विधायक ने बताया कि श्रीनगर में हुई घटना होने के बाद स्व. वीरेंद्र पासवान के घर जाकर उनकी पत्नी को वचन दिया था कि मामा की भूमिका में तीनों बेटियों की शादी कराऊंगा। पूर्व में दिये वचन को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपने संबंधी राजेंद्र पासवान से स्व. पासवान की दूसरी पुत्री नीतू कुमारी के साथ शादी तय की गयी है। लड़का गोड्डा जिले के विरनिया का रहने वाला है। ग्रेजुएट के साथ बंधन बैंक में काम कर रहा है।

लड़का और लड़की पक्ष बिना दहेज की शादी करने को राजी हैं। सगाई की रस्म पूरी कर ली गयी है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में शादी होगी। सगाई सह रिंग सेरोमनी कार्यक्रम का आयोजन आचार्य पंडित मनोज शास्त्री की देखरेख में वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराया गया। विधायक ने कहा कि मामा की भूमिका में दो अन्य बेटियों को भी लड़का पसंद कर शादी करवाऊंगा। तीनों बेटियों का कन्यादान भी करवाऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *