खरमास के पहले रेचल आएंगी ससुराल, स्वागत के लिए राबड़ी देवी पहुंचीं पटना

पटना

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी छोटी बहू के स्वागत की तैयारी के लिए पटना पहुंच गईं। वह शनिवार शाम पटना पहुंचीं। लेकिन, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के रविवार को पटना आने की संभावना कम है। राबड़ी देवी ने उन्हें सलाह दी है कि बेटी और बहू का प्रवेश और विदाई दोनों रविवार को नहीं होती है।

सोमवार को आएंगे रेचल-तेजस्वी

हालांकि अभी इस मामले में परिवार के सदस्य सलाह कर रहे हैं। लेकिन, उम्मीद है तेजस्वी सोमवार को ही पत्नी के साथ पटना आएंगे और खरमास के पहले दस सर्कुलर रोड में नई बहू का प्रवेश हो जाएगा। दिल्ली में शादी का कार्यक्रम खत्म होने के साथ ही तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी के पटना आने पर परिवार में मंथन शुरू हो गया।

खरमास से पहले बहु का शुभ प्रवेश

14 दिसम्बर से खरमास आरंभ हो जाता है। ऐसे में उसके पहले ही नई बहू का राबड़ी आवास में प्रवेश होना तय है। पहले 12 दिसम्बर की तारीख तय हुई, लेकिन रविवार होने के कारण राबड़ी देवी ने इसपर आपत्ति जताई। ऐसे में संभव है तेजस्वी और उनकी पत्नी के पटना आने का कार्यक्रम एक दिन टल सकता है और संभव है कि दोनों सोमवार को पटना आएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *