900 कर्मचारियों की जूम कॉल पर छंटनी करने वाले विशाल गर्ग की ‘छुट्टी’

न्यूयॉर्क
जूम कॉल पर 900 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने वाले बेटर डॉट कॉम के भारतीय मूल के सीईओ विशाल गर्ग को तत्काल छुट्टी पर भेजा जा रहा है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के एक मेल से यह जानकारी मिली है। यह रिपोर्ट न्यूज एजेंसी पीटीआई ने दी है। विशाल की जगह अब कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर केविन रयान उनका कामकाज देखेंगे। बेटर डॉट कॉम 'नेतृत्व और सांस्कृतिक मूल्यांकन' करने के लिए एक थर्ड पार्टी की फर्म को काम पर रख रहा है, जिसकी सिफारिशों को कंपनी में दीर्घकालिक स्थायी और सकारात्मक संस्कृति बनाने के लिए ध्यान में रखा जाएगा। कंपनी का कहना है कि हम एक सकारात्मक संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं। विशाल गर्ग ने हाल ही में एक जूम कॉल में 900 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था। बाद में उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और दुनिया भर में लोगों ने विशाल गर्ग और बेटर डॉट कॉम की तीखी आलोचना की थी। इसके बाद कंपनी ने विशाल को छुट्टी पर भेजने का फैसला किया है।3 मिनट के उस वीडियो कॉल में विशाल ने 900 कर्मचारियों को फायर कर दिया था जो कि कंपनी के कर्मचारियों का करीब 9 फीसद था। विशाल ने इस फायरिंग के पीछे मार्केट इफिशिएंसी, परफॉरमेंस और प्रोडक्टिविटी को कारण बताया था। इस छंटनी के बाद हुए आलोचना के कारण कंपनी के टॉप तीन कर्मचारियों ने कंपनी को इस्तीफा सौंप दिया है।  

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *