गन्ने की घटतौली और अवैध खरीद पर योगी सरकार की सख्ती, होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ
उत्तर प्रदेश में चल रही पेराई के दौरान मिलगेट एवं गन्ना क्रयकेन्द्रों पर घटतौली को सख्ती से रोकने के लिए जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।

प्रदेश के गन्ना किसानों के हितों की सुरक्षा के लिए  गन्ना एवं चीनी आयुक्त  संजय आर. भूसरेड्डी ने बताया कि   गन्ना क्रयकेन्द्र संचालित होने से 15 दिन पूर्व तौल लिपिकों के लाइसेंस संबंधित जिला मजिस्ट्रेट से बनवाकर चीनी मिलों को उपलब्ध कराये गये हैं। क्रय केन्द्र पर गन्ना तौल करते समय तौल लिपिकों द्वारा लाइसेंस के साथ पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से रखना होगा, जिन तौल लिपिकों के लाइसेंस जारी किये गये है उनका डाटावेस मय फोटो सहित विभागीय वेवसाइट पर अपलोड किये जाने की कार्यवाही सम्बन्धित सहायक चीनी आयुक्त द्वारा की जायेगी।

भूसरेड्डी ने बताया कि प्रदेश में संचालित हो चुकी चीनी मिलों में अब तक 2,850 चीनी मिल गेट एवं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण विभागीय अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है। जिसमें कुल  नौ गम्भीर एवं 116 सामान्य अनियमितताएं पाई गयी। गम्भीर मामलों में नौ  तौल लिपिकों के तौल लाइसेंस को निलम्बित करने की कार्यवाही की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में अवैध गन्ना खरीद फरोख्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में तीन  प्राथमिकी भी दर्ज करायी जा चुकी है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *