सरयू नहर परियोजना लोकार्पण: बलरामपुर में सवा घंटे रहेंगे पीएम मोदी

लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 9802 हजार करोड़ की लागत से बनी सरयू नहर परियोजना की सौगात देंगे। बलरामपुर के हंसुआडोल में आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर सभा स्थल पर उतरेगा। अपने सवा घंटे के प्रोग्राम में पीएम सरयू नहर परियोजना का लोकार्पण करने के साथ-साथ लोगों को संबोधित करेंगे। पीएम के बटन दबाते ही सरयू नहर में पानी का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखा गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभिन्न मार्गों पर 21 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए चार हजार से अधिक चौपहिया वाहनों को लगाया गया है। चौपहिया व दो पहिया वाहनों के जरिए सभा स्थल पर दो लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *