अयोध्‍या: भूमि पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, एक की मौत-चार घायल

अयोध्या
भूमि विवाद को लेकर चल रही रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया। भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसने एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद की सूचना पाकर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। वारदात को लेकर गांव में दोनों पक्षों से जुड़े लोगों में तनाव व्याप्त है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना गुरौली गांव की है। ग्राम सभा के उत्तर आबादी की जमीन है जिस पर रधुनाथ एवं राम सुख में कब्जे को लेकर वर्षो से विवाद चल रहा था। गत दिनों रामसुख जमीन पर कब्जा करने के लिए उस पर ईट की पिलर लगा रहे थे, जिसे रघुनाथ ने रोक दिया। मामला थाने में जाने पर दोनों पक्षो में समझौता हो गया। शुक्रवार की सुबह राम सुख जब जमीन जब पिलर बना रहे थे तो दोनों में फिर विवाद हो गया, जिस पर राम सुख के पक्ष वालो ने रघुनाथ, नन्दलाल, शिवदास, शिवराम, रोशन एवं उर्मिला की पिटाई शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने की वजह से रघुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

क्षेत्राधिकारी बीकापुर राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह जानकारी प्राप्त हुई कि गुनौली गांव में ग्राम सभा की भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर गई तो देख की रघुनाथ की मौत हो गई थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस मामले में मृतक रघुनाथ के पुत्र शिवराम की ओर से तहरीर दी गई है। दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। दूसरे पक्ष के लोग भी फरार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *