भाजपा नेता आशीष शेल्लार पर मुंबई की मेयर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शेलार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मुकदमा मुंबई के मेयर के खिलाफ विवादास्पद बयान देने के मामले में किया गया है। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर के खिलाफ विवादास्पद बयान को लेकर बुधवार की रात आशीष शेल्लार के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। किशोरी पेडनेकर शिवसेना की नेता हैं और साउथ मुंबई स्थित मैरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। आशीष शेल्लार के खिलाफ धारा 354 A (4) और धारा 509 के तहत केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मुंबई के वर्ली इलाके में हुए सिलेंडर ब्लास्ट के मामले में बीएमसी की कार्रवाई को लेकर आशीष शेल्लार ने अपनी बात रखते वक्त किशोरी पेडनेकर के खिलाफ विवादास्पद बात कही थी। बताया जा रहा है कि मेयर और कुछ अन्य शिवसैनिक कॉरपोरेटर्स मैरीन ड्राइन पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। मेयर ने कहा, 'मैंने पुलिस को अपना बयान दिया है। अब पुलिस कानून के मुताबिक एक्शन लेगी।' इससे पहले मुंबई की मेयर ने मंगलवार को महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वाल्से पाटिल से भी शेल्लार के विवादित बयानों को लेकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी।

क्या कहा था भाजपा नेता ने
बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक आशीष शेल्लार ने वर्ली इलाके में हुए सिलेंडर ब्लास्ट के बाद कहा था, 'सिलेंडर ब्लास्ट के 72 घंटे के बाद मेयर पहुंची थी। आप कई घंटों तक कहां सो रही थीं?'

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *