गृह मंत्री ने इंदौर पहुंचकर किया नए आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण
इंदौर
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा गुरुवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने वहां सुयश अस्पताल में नए आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न अस्पतालों में आॅक्सीजन प्लांटों का भी निरीक्षण किया और बांबे अस्पताल में भर्ती संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के स्वास्थ्य का कुशल क्षेम जाना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी मंत्रियों को एक सप्ताह के भीतर अपने प्रभार वाले जिलों और क्षेत्रों में स्थित आॅक्सीजन प्लांटों, आॅक्सीजन युक्त बिस्तरों वाले अस्पतालों और आॅक्सीजन वितरण करने वाली लाइनों का निरीक्षण करने तथा उपकरण और दवाईयों के इंतजामों को देखने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत आज गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा आज इंदौर पहुंचे थे। आॅक्सीजन प्लांटों का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने कहा कि इंदौर में आॅक्सीजन आपूर्ति की उम्दा व्यवस्थाएं है। ऐसी ही व्यवस्थाएं प्रदेश के अन्य जिलों में भी की गई है। वे गीता भवन अस्पताल, सुयश अस्पताल, एमीनेट हास्पिटल ओल्ड पलासिया और बांबे अस्पताल पहुंचे। वे उमेश शर्मा के निवास पर भी पहुंचें और उनसे चर्चा की। इसके बाद नरोत्तम मिश्रा बांबे हास्पिटल इंदौर पहुंचे यहां उन्होंने स्वास्थ्य लाभ ले रही पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम पूछी।
