2 मनचलों ने नाबालिग छात्रा को छेड़ा

भोपाल
पिपलानी इलाके में अपने घर के बाहर स्कूल चला रही नाबालिग छात्रा के साथ मोहल्ले में ही रहने वाले दो युवकों ने छेड़खानी कर दी। इधर गुनगा इलाके के एक स्कूल में नाबालिग छात्र ने एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। वह पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। पुलिस ने दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी चांदमारी बस्ती में रहती है तथा आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। कल शाम करीब सात बजे वह अपने घर के बाहर साइकिल चला रही थी इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले दो युवक बिज्जू और हंग्री वहां पर आ गए। पहले तो वे खड़े होकर छात्रा को घूरते रहे बाद में उन्होंने साइकिल रोककर छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी। छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया तो दोनों मौके से भाग निकले। इसके बाद छात्रा परिजनों के साथ थाने पहुंची तथा शिकायत दर्ज कराई। इधर गुनगा इलाके में भी छेड़खानी की घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा कल सुबह पेपर देने के लिए स्कूल गई थी। यहां स्कूल में ही पढ़ने वाले दो छात्रों ने हाथ पकड़कर छेड़खानी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *