राजस्थान, उत्तरप्रदेश की सीमाएं सील, अल्लाबैली चैकी पर चेकिंग पॉइंट लगाया गया
मुरैना
शासन के आदेशानुसार उत्तरप्रदेश और राजस्थान से आने वाली बसों पर रोक लगाई गयी है। यह रोक 1 मई से 7 मई तक रहेगी। निर्देशों के तहत स्पष्ट रूप से कहा गया है कि उत्तरप्रदेश, राजस्थान से आने वाली बसें प्रतिवंध रहेगी। निर्देशो के तहत कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने जांच हेतु टीम गठित कर दी है।
टीम ने पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया है और टेंट, माइक आदि इंतजाम करने के वाद आने वाले यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग जांच की जा रही है। अल्लावैली चेकप्वाइंट पर गठित टीम एसडीएम मुरैना श्री आरएस बाकना के मार्गदर्शन में 24 घंटे कार्य करेगी। जिसमे 8-8 घंटे के हिसाब से टीम लगाई गई है। यह टीम यात्रियों पर सघन निगरानी जांच करेंगी।
