न्यू पेंशनबाड़ा में बनेगा सीसी रोड, निगम सभापति ने किया भूमिपूजन
रायपुर। पं.भगवती चरण शुक्ल वार्ड विकास की गाथा लगातार गढ़ते ही जा रहा है और आज इस वार्ड में एक और गाथा जुड़ गई जहां न्यू पेंशनबाड़ा 44 क्वाटर्स में 9.45 लाख की लागत से नया सीसी रोड का निर्णय किया जाएगा जिसकी भूमिपूजन नगर निगम के सभापति व वार्ड पार्षद प्रमोद दुबे ने किया। इस अवसर पर श्रीमती पल्लवी पाण्डेय अध्यक्ष सौभाग्य फाउंडेशन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री बाकर अब्बास, एवम वार्ड के सम्माननीय नागरिक गण उपस्थित थे। इस दौरान सभापति दुबे ने नगर निगम व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
