नाबालिग बच्ची को पैसों का लालच देकर रेप कर रहा था पड़ोसी, गिरफ्तार

नई दिल्ली
नई दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर इलाके में एक अधेड़ अपने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। आरोपी बच्ची को चॉकलेट और पैसे देने के लालच में अपने घर बुलाता था और उसके साथ वारदात को अंजाम देता था। बच्ची के साथ वारदात की जानकरी उसकी नानी को लगी तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित 12 वर्षीय बच्ची अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग नानी के साथ पुल प्रह्लादपुर इलाके में रहती है। बच्ची के परिजनों की 2010 में मौत हो चुकी है। जिसके बाद से बच्ची और उसका भाई अपनी नानी के साथ ही रहते हैं। पुलिस को दिए गए बयान में बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अंकल अक्सर उसे चॉकलेट और 10-20 रुपए चीज खाने के लिए देते थे और अपने घर बुलाते थे। जिसके बाद आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने बच्ची के बयान पर दुष्कर्म और पोक्सो की धारा में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *