दिल्ली की कोर्ट में होगी सुनवाई, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पर दर्ज होगी FIR या मिलेगी राहत

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर के चारों बार्डर पर जारी किसानों के प्रदर्शन के बीच सोमवार को दिल्ली की कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई होगी। आरोप है कि कृषि कानून के विरोध में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शकारियों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस बाबत तथाकथित एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इसको लेकर किसान संगठनों ने आपत्ति जताई थी। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कुछ महीने पहले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के सदस्यों को कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ लाठी उठाने और जैसा को तैसा जवाब देने को कहा था। इसको लेकर एक वीडियो क्लिप के साथ विपक्ष और संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आरोप लगाया गया था। किसान संगठनों का आरोप था कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल  कार्यकर्ताओं को तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हमला करने को उकसा रहे हैं।

विपक्ष और 40 किसान संगठनों वाले संयुक्त किसान मोर्चा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने बीजेपी समर्थकों को प्रदर्शनकारी किसानों को लाठी उठाने को कहा है। कार्यक्रम के दौरान किसान आंदोलन के असर को लेकर मनोहर लाल ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में अधिक समस्या नहीं है और यह उत्तरी और पश्चिमी जिलों में सीमित है। वीडियो में मनोहर लाल यह कहते नजर आ रहे हैं कि 500, 700, 1000 किसानों के समूह बना लो और उन्हें वॉलंटियर बना लो। और फिर हर जगह सठे साठयम समाचरेत (जैसे को तैसा), उठा लो डंडे। उन्होंने यह भी कहा कि चिंता मत करो। जब आप एक महीना, तीन महीना या छह महीने तक जेल में रहोगे तो आप बड़ा नेता बन जाओगे। आपका नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *