होंडा ने भारत में लाॅन्च की बैटरी शेयरिंग सर्विस, ऑटो-रिक्शा के लिए बैटरी स्वैपिंग करेगी उपलब्ध

जापानी ऑटो प्रमुख होंडा भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक प्रमुख निर्माता बन कर उभरने के लक्ष्य को लेकर चल रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर ध्यान केंद्रित करने के अलावा, कंपनी आपूर्ति श्रृंखला पक्ष पर भी जोर दे रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए होंडा ने भारत में अपनी बैटरी शेयरिंग सर्विस लॉन्च की है। होंडा पावर पैक एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की नई इकाई है जो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग की सुविधा प्रदान करेगी। होंडा ने भारत में लाॅन्च की बैटरी शेयरिंग सर्विस, ऑटो-रिक्शा के लिए बैटरी स्वैपिंग करेगी उपलब्ध एक रिपोर्ट में होंडा ने बताया है कि वह 2022 की पहली छमाही से भारत में इलेक्ट्रिक ऑटो-रिक्शा के लिए बैटरी शेयरिंग सेवा की पेशकश करेगी। शुरुआत में यह सेवा बेंगलुरु और बाद में पूरे भारत के अन्य शहरों में चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध की जाएगी।

 होंडा ने भारत में लाॅन्च की बैटरी शेयरिंग सर्विस, ऑटो-रिक्शा के लिए बैटरी स्वैपिंग करेगी उपलब्ध इसके लिए होंडा भारत में स्थानीय स्तर पर मोबाइल पावर पैक ई-बैटरी का निर्माण भी करेगी। कंपनी का दावा है कि उसके सर्विस सब्सक्राइबर बैटरी एक्सचेंज कराने के लिए नजदीकी बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन से सर्विस का लाभ उठा सकेंगे। इस रणनीति के साथ, ऑटो-रिक्शा चालकों को चार्जिंग के लिए प्रतीक्षा करने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे उनके व्यवसाय पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। होंडा ने भारत में लाॅन्च की बैटरी शेयरिंग सर्विस, ऑटो-रिक्शा के लिए बैटरी स्वैपिंग करेगी उपलब्ध होंडा का यह भी दावा है कि देश में अपने इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने के बाद यह नई सहायक कंपनी होंडा कार्स इंडिया के साथ मिलकर काम करेगी। नई कंपनी ओईएम को इंटरफेस के लिए जरूरी तकनीकी जानकारी मुहैया कराएगी। कंपनी का यह भी दावा है कि वाहन ओईएम, एप्लिकेशन और सेवा क्षेत्रों का विस्तार करके, होंडा का लक्ष्य सेवा सुविधा को बढ़ाने के लिए ज्यादा से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को जोड़ना है। होंडा ने भारत में लाॅन्च की बैटरी शेयरिंग सर्विस, ऑटो-रिक्शा के लिए बैटरी स्वैपिंग करेगी उपलब्ध इस बीच, होंडा अगले पांच वर्षों में दस नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने की योजना बना रही है। जापानी ऑटो दिग्गज का लक्ष्य 2040 के बाद पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहन बनाने का है। भारत इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बड़ी विकास क्षमता वाले प्रमुख बाजारों में से एक है, होंडा का लक्ष्य घरेलू बाजार में पदक मजबूत करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *