पर्यावरण संरक्षण के साथ अब नशे पर प्रहार,3 दिसंबर को मुहिम की शुरूआत

रायपुर
रायपुर नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे की अगुवाई में पिछले कई सालों से हर माह की 3 तारीख को पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए नो व्हीकल डे के नाम से साइकिल रैली निकाली जाती रही है। इसकी महत्ता को समझने के बाद शहर के लोग स्वमेव इसमें जुड़ते गए और कारवां यहां तक बढ़ा कि लोग अलग-अलग मोहल्ले से प्रस्ताव लेकर आने लगे कि इस बार का अभियान उसके वार्ड से शुरू किया जाए। लोगों का काफी अच्छा समर्थन मिला,गैर राजनीतिक इस मुहिम में शहर के प्रबुद्धजन जुड़े और आज यह महाअभियान का रूप ले चुका है। शहरवासियों के बीच से ही प्रस्ताव आया कि पर्यावरण संरक्षण के साथ अब नशे के खिलाफ भी आपके नेतृत्व में अभियान चलाया जाए,प्रमोद दुबे से मिलकर विभिन्न सामाजिक,सांस्कृतिक,खेल,व्यापारिक संगठनों ने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम में वे सब साथ जुड़ेंगे इसकी शुरूआत बड़े पैमाने पर जन समर्थन लेकर किया जाए।

श्री दुबे ने बताया कि करीब एक हजार लोग 3 दिसंबर को सुबह 7.15 बजे सुंदरनगर गेट से बूढ़ातालाब उद्यान तक  जायेंगे और इस अभियान में सहभागिता के लिए शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वंय इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। रायपुर को नशा मुक्त बनाने प्रत्येक माह की 3 तारीख को नो व्हीकल रैली के साथ अब नशा विरोधी रैली भी अलग अलग वार्डों में जनजागरूकता हेतु निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *