दुपट्टे से लड़की का घोंटा गला, पहचान छिपाने लगाई आग, मारने से पहले रेप की आशंका

इंदौर
इंदौर के खजराना थाना इलाके में युवती की अधजली लाश मिलने से सनसनी फैल गई. शव का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह जलने से पहचान नहीं हो सकी. युवती के गले में दुपट्टा बंधा था. आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती को गला दबाकर हत्या की गई होगी उसके बाद शव को खाली मैदान में फेंका गया होगा.

खजराना थाना पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली थी कि शहीद पेट्रोल पम्प के करीब खाली पड़े मैदान में एक लड़की की छत-विक्षत लाश पड़ी है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की और एफएसएल अधिकारियो को भी बुलाया. इस दौरान छानबीन करने पर पता चला कि मृतिका की उम्र करीब 25 साल है. उसके गले में कसा हुआ दुपट्टा भी मिला. पुलिस को आशंका है कि मृतिका को मैदान में नहीं, कहीं और मारा गया. शव की पहचान न हो इसलिए आरोपियों ने उसके शरीर के ऊपरी हिस्से को जला दिया.

खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि पुलिस शहर के उन थानों और आसपास के इलाकों में अनजान आरोपियों की तलाश कर रही है, जहां हाल के दिनों में 20-25 साल की लड़कियों के गायब होने की शिकायत हुई हो. पुलिस ने देहात और बाहरी थानों में भी ये सूचना भेज दी है. हालांकि, अभी तक किसी भी थाने से कोई जवाब नहीं आया है. इस मामले की शुरुआती पड़ताल में पुलिस अधिकारी भी दुष्कर्म के बाद ह्त्या की आशंका जता रहे हैं. दूसरी ओर, इसके पीछे अवैध संबंध भी हत्या की वजह हो सकते हैं. पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल कि मॉर्चुरी भिजवाया है.

पुलिस का कहना है कि शार्ट पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी और उसके बाद आगे की जांच की दिशा तय होगी. फिलहाल घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. इससे अंदाजा होगा कि घटनास्थल तक लड़की आखिर पहुंची कैसे. पुलिस बायपास के विभिन्न चौराहों और घटना स्थल के करीबी इलाकों का कोना-कोना तलाश रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *