भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने जीता तीन वर्षों में अपना पहला पीएसए खिताब
कुआलालंपुर
भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरव घोषाल ने मलयेशिया ओपन में शीर्ष वरीय मिगुइल रोड्रिग्ज को 55 मिनट में 11-7, 11-8, 13-11 से हराकर अपना दसवां पीएसए खिताब जीता जो तीन वर्षों में उनका पहला खिताब है।
पिछला खिताब उन्होंने 2018 में कोलकाता ओपन के रूप में जीता था। पैंतीस वर्षीय सौरव ने कहा कि यह मुकाबला काफी कड़ा था। इस हफ्ते मिगुइल अच्छी फॉर्म में चल रहे थे।
