एमआर व पड़ोसी के सूने मकान का जेवर व लेपटॉप चोर गिरफ्तार
रायपुर
छठ पूजा मनाने के दवा कंपनी का एमआर व पड़ोसी घर में ताला लाकर गृह ग्राम बिहार चले गए, इस बीच दो चोरों ने ताला तोड़कर घर से सोने-चांदी के साथ एक लैपटॉप को लेकर चंपत हो गए। सरस्वती नगर पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद जेल जा चुके भवानी नगर कोटा निवासी हिमांचल साहू एवं रवि राजपूत को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से चोरी के सामान को बरामद किया।
सरस्वती नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिद्धी विनायक कालोनी छोटा भवानी नगर निवासी मामला दर्ज कराते हुए बताया कि वे दवा कंपनी में एमआर हैं और पड़ोसी जय शंकर सिंह का भी मकान उनके मकान से सटा हुआ है। दोनों छठ पूजा मनाने के लिए घर में ताला लगाकर परिवार सहित गृह ग्राम बिहार गए थे। पूजा के बाद से लौटने के बाद जय शंकर सिंह व आदित्य सिंह के घर के मेन गेट पर लगा ताला टूटा था। अंदर जाकर देखने पर घर का सामान अस्तवयस्थ था और आलमारी तोड़कर उसमें रखे जेवर, लैपटाप और नकद चोरी हो गया है। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी एवं उसके पडोसी जय शंकर सिंह के सूने मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी में रखें सोनेइ और चांदी के साथ लैपटाप को लेकर चंपत हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कालोनी के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में लग गए। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और पुलिस ने भवानी नगर कोटा निवासी हिमांचल साहू एवं रवि राजपूत को गिरफ्तार कर लिया जो पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके है। दोनों को पड़ोसियों ने घटना वाले दिन आसपास घूमते देखा था। पुलिस ने दोनों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया और पुलिस ने उनके निशानदेही पर सोने-चांदी के जेवर एवं एक लैपटाप बरामद कर लिया।
