समाजवादी पार्टी ने जारी किया नया चुनावी गाना ‘यूपी में खेला होइबे, खदेड़ा होइबे’
लखनऊ
समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर निशाना साधते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए एक नया चुनावी गाना जारी किया है। सपा के इस गाने का नाम 'यूपी में खेला होइबे, खदेड़ा होइबे' है।
समाजवादी पार्टी द्वारा लॉन्च किए गए सॉन्ग में एक तरफ अखिलेश की रैली को दिखाया गया है। रैली में उमड़ी भारी भीड़ को दिखाया गया है, वहीं गाने में बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा गया है। गाने में कहा गया है कि चुनाव में बीजेपी मुंह के बल गिरेगी और अंत में सारा खेल खत्म हो जाएगा।
