गन्ना किसानों के लिए अच्छी खबर, योगी सरकार ने भुगतान के लिए चीनी मिलों को दिए 553 करोड़

लखनऊ
आयुक्त गन्ना एवं चीनी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि वर्तमान पेराई सत्र के देय गन्ना मूल्य का त्वरित भुगतान करने के लिए चीनी मिलों को निर्देश दिए गए हैं और नियमित समीक्षा भी की जा रही है।

त्वरित गन्ना मूल्य भुगतान के दृष्टिगत वर्तमान पेराई सत्र 2021-22 के देय गन्ना मूल्य रु.510.20 करोड़ के सापेक्ष रु.553.26 करोड़ का भुगतान गन्ना किसानों को कर दिया गया है। जो देय गन्ना मूल्य से रु.43.06 करोड़ अधिक है। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि वर्तमान पेराई सत्र 2021-22 में अब तक प्रदेश की 92 चीनी मिलें शुरू हो गई हैं। निगम क्षेत्र एक, सहकारी क्षेत्र 17 और निजी क्षेत्र की 74 चीनी मिलें चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *