पटना में लेट होने लगे विमान, स्पाइस जेट सवा तो इंडिगो की उड़ान एक घंटा हुई लेट
पटना
कोहरे का असर पटना के विमानों पर दिखने लगा है। गुरुवार को भी पटना के विमान लेट रहे। हालांकि अधिकतर विमान पटना आने के दौरान दूसरे एयरपोर्ट से ही देर से उड़ान भर रहे हैं। गुरुवार को गुवाहाटी से आने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट सवा घंटे की देरी से पहुंची। वहीं रांची से पटना आने वाला इंडिगो का विमान भी एक घंटे लेट रहा।
अहमदाबाद से आने वाली फ्लाइट 25 मिनट की देरी से आई। बेंगलुरु से पटना आने वाली स्पाइस जेट की एक अन्य फ्लाइट भी पौने दो घंटे की देरी से पहुंची। अमृतसर से आने वाली फ्लाइट ढाई घंटे की देरी से पटना पहुंची। इंडिगो का बेंगलुरु से आने वाला विमान भी लेट रहा।
