बिजली बिल भुगतान के लिए NPCI भारत बिलपे की पहल, टाटा पावर को जोड़ा

नई दिल्ली
एनपीसीआई भारत बिल पे ने अपने मंच पर टाटा पावर को जोड़ा है। इससे कंपनी के ग्राहक अपने बिजली बिलों का भुगतान बिना किसी परेशानी के सहज तरीके से कर सकेंगे। इससे टाटा पावर (मुंबई) के सात लाख से अधिक ग्राहक ‘क्लिकपे’ भुगतान लिंक के जरिये बिजली बिल का भुगतान सुगमतापूर्वक कर सकेंगे।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) की पूर्ण अनुषंगी एनपीसीआई भारत बिलपे ने टाटा पावर को मंच से जोड़ने की घोषणा की। जानकारी के मुताबिक टाटा पावर पहली बिजली कंपनी है जो हाल में शुरू किये गये मंच से जुड़ी है। इससे कंपनी के ग्राहक अपने बिजली बिलों का भुगतान बिना किसी परेशानी के सहज तरीके से कर सकेंगे।

एनपीसीआई भारत बिलपे की मुख्य कार्यपालक अधिकारी नूपुर चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘ हमें विश्वास है कि इस साझेदारी से बड़ी संख्या में टाटा पावर के ग्राहकों को बिजली बिल भुगतान के मामले में लाभ होगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *