नव पदस्थ थाना प्रभारी चन्द्रा ने (376) पिड़िता के जुड़वा बच्चों के दूध कि जिम्मेदारी ली

हसौद
जिला अंतर्गत हसौद थाना प्रभारी उप निरीक्षक ललित कुमार चन्द्र द्वारा पदभार ग्रहण करते ही कैथा निवासी (376) पिड़िता से मुलाकात कर उनकी परेशानियों को जाना। पीडिता कि आर्थिक परेशानियो को देखते हुए उन्होने बच्चो के दूध खर्च को वहन करने का वादा किया। पिड़िता ने थाना प्रभारी  का कहना है कि उतरा कश्यप नामक लड़का उसे प्रेमजाल मे फंसाकर उन्हे शादी का झांसा देते हुए उनके साथ संबंध बनाता रहा परन्तु जब पिड़िता गर्भवती हुई और शादी का प्रस्ताव रखा तो आरोपी उतरा कश्यप द्वारा शादी से इंकार करते हुए पिड़िता को जान से मार देने की धमकी देने लगा और शादी से बचने के लिए गांव से फरार हो गया।

पिड़िता ने दो जुड़वा बच्चो को जन्म दिया तथा आरोपी के आने का इंतजार करने लगी परन्तु आरोपी ने उसका हालचाल जानने कि भी कोशिश नही किया गरीब परिवार से होने के कारण पिड़िता को बहुत सी परेशानियों से गुजरना पड़ा आर्थिक रूप से कमजोर होने कि वजह से उनके पास अपने बच्चो के लिए दुध खरीदने तक के भी पैसे नही थे जिसके बाद पिड़िता न्याय मांगने हसौद थाना पहुंची जहां नव पदस्थ थाना प्रभारी ललित कुमार चन्द्रा ने उनकी सारी परेशानियों को ध्यानपूर्वक सुना और मानवता कि मिसाल पेश करते हुए पिड़िता के दोनो जुड़वा बच्चो के दूध के खर्च कि जिम्मेदारी उठाते और पिड़िता को आश्वासन देते हुए कहा कि हम आरोपी उतरा कश्यप को जल्द ही गिरफ्तार करने की आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि वे न्याय प्रदान करेंगे साथ ही क्षेत्र मे अपराध रोकने हेतु विशेष रणनीति बनाकर कार्य करने के भी संकेत दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *