वर्चुअल कार्यक्रम में कोण्डागांव जिले को मुख्यमंत्री ने दिया 204 करोड़ 15 लाख की सौगात

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में कोण्डागांव जिले में 204 करोड़ 15 लाख रूपए के 131 विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा भी की।

इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और कोण्डागांव जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रूद्रकुमार,  राजस्व मंत्री और दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे। विधायक मोहन मरकाम, संत कुमार नेताम और चन्दन कश्यप वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *