फुलवारी जेल में कैदी की हत्या, चाकू से किया हमला, मौत

पटना
बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी जेल में कैदी पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में घायल कैदी को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम टुनटुन राय है, जिसे शराब मामले में अगमकुआं से गिरफ्तार किया गया था। टुनटुन पटना सिटी के खाजेकलां का रहने वाला था।  इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन सवाल खड़ा कर रहे हैं कि आखिर चाकू जेल में कैसे पहुंचा। बाद में कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *