छत्तीसगढ़ मॉडल ही देश में चलेगा, गुजरात मॉडल फेल

रायपुर
राष्ट्रपति से स्वच्छता अवॉर्ड लेकर रायपुर लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ। उनके स्वागत के लिए शनिवार शाम काफी बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता हवाई अड्डे पहुंच हुए थे। लाउंज से बाहर निकलते ही भीड़ ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। भीड़ का उत्साह देखकर मुख्यमंत्री खुद कार के बाहर निकल आए। उन्होंने झंडे लहराकर भीड़ का अभिवादन किया। वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाकर अवॉर्ड की खुशी साझा की। उन्होंने कहा, राज्य को मिला यह सम्मान आप सबकी मेहनत का परिणाम है।

हवाई अड्डे पर पत्रकारों से चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, छत्तीसगढ़ को मिले पुरस्कार का श्रेय जनता को जाता है। मैं सभी छत्तीसगढ़वासियों, स्वच्छता दीदीयों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों को बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा, पुरस्कार को बरकरार रखना अपने आप में चुनौती है। हम चाहेंगे कि आगे भी अधिक से अधिक पुरस्कार पाएं। मुख्यमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ में सफाई को हमने अर्थव्यवस्था से जोड़ा है। कचरे के निपटान पर और गोबर से पैसे मिलने लगे। इसकी वजह से भी लोग सफाई से ज्यादा से ज्यादा जुड़े। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, अब छत्तीसगढ़ मॉडल ही देश में चलेगा, गुजरात मॉडल फेल हो चुका है। वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सफाई कर्मियों को मिठाई खिलाकर अवॉर्ड की खुशी साझा की। उन्होंने कहा, राज्य को मिला यह सम्मान आप सबकी मेहनत का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *