भूकंप से होगा उत्तरी भोपाल को ज्यादा नुकसान: RGPV Research

भोपाल
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने पहली बार शोध करते हुए पता किया है कि भोपाल की इमारतें भूकंप के तेज झटके सहन नहीं कर पाएंगी।

शोध में उत्तरी भोपाल की मिट्टी कमजोर बताई गई है। उत्तरी भोपाल की सीमा से लेकर बैरसिया तक मिट्टी ज्यादा सॉफ्ट है। इसकी वजह से यहां भूकंप की वेब तरंगों को ज्यादा असर होगा और काफी नुकसान होगा। आरजीपीवी के सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के शोधार्थी रणजीत जोशी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रिमोट सेंसिंग उपग्रह काटोर्सैट-1 से भोपाल की चारों सीमाओं की मिट्टी का परीक्षण किया। परीक्षण में सतही तरंग परीक्षण द्वारा आरजीपीवी कैम्पस, बरखेड़ी, कोलार, ईदगाह हिल्स, बेरसिया के अलावा कई स्थानों की जमीन के 30 मीटर अंदर तक फील्ड एक्सपेरिमेंट की गणना की गई।  

भूकंप से उत्पन्न तरंगों के वेग के आधार पर लोकल साइट वर्गीकरण और आरजीपीवी द्वारा भूकंपीय शोध को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सर्वे किया गया है। रिसर्च के तहत भोपाल की उत्तरी सीमा में बैरसिया तक सरकार किसी भी प्रकार के भारी प्लांट नहीं लगा सकती।  

नेशनल अर्थक्वेक रीडक्शन प्रोग्राम द्वारा भूकंपीय स्थानीय साईट को पांच हिस्से ए, बी, सी, डी और ई में बांटा गया है। इसमें ए हार्ड रॉक, बी रॉक, सी सॉफ्ट रॉक या वेरी डेंस, डी स्टीफ सॉइल और ई सॉफ्ट सॉइल है। भोपाल की जमीन के 30 मीटर अंदर भूकंपीय वेव तरंगों की जो वेलोसिटी पाई गई उसमें पूरे क्षेत्र को रॉक, सॉफ्ट रॉक और स्टीफ मृदा में वर्गीकृत किया गया है। दक्षिणी भोपाल क्षेत्र की मिट्टी को भूकंप आने की स्थिति में सॉफ्ट सॉइल के मुकाबले अधिक सुरक्षित माना गया है। शोध में पाया गया है कि दक्षिणी भोपाली क्षेत्रों के मुकाबले उत्तरी भोपाली क्षेत्रों में भूकंप आने की स्थिति में लोकल साइट प्रभाव अधिक रहने की सम्भावना है।

हिस्टोरिकल भूकंप रिकॉर्ड के अनुसार 3.5 से 6 रेक्टर तीव्रता के भूकंप वर्ष 1993 लातूर-किल्लारी, वर्ष 1997 जबलपुर और 2001 भुज में आया था। सम्पूर्ण भारत को टेक्टोनिक प्लेट दो भागों में बंटी हुई हैं। पहला सक्रिय इंटरप्लेट क्षेत्र और दूसरा स्थिर महाद्वीपीय क्षेत्र जिसमें मध्यप्रदेश स्थिर महाद्वीपीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है इसलिए यहाँ उच्च तीव्रता वाले भूकंप बहुत कम आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *