पीएम मोदी के लिए राष्ट्र पहले, कृषि कानूनों चुनाव से कोई लेना-देना नहीं: साक्षी महाराज
लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के बाद विपक्ष इस फैसले को चुनाव से जोड़कर देख रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव के डर से केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लिया। कांग्रेस के इस आरोप पर बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिलों (कृषि कानूनों) का चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। पीएम मोदी के लिए, राष्ट्र पहले आता है।
